Loktantranews: मेरठ में एक चलती बस में शुक्रवार की पूरी रात एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म के बाद महिला यात्री को बस से बाहर फेंक दिया गया। पीड़िता शनिवार को मेरठ में दिल्ली रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसके साथ दर्दनाक घटना होने की जानकारी सामने आई। उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में इस तरह की यह तीसरी घटना है, जब दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री के साथ चलती बस में कर्मचारियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।