Loktantranews: मेरठ का कैंट एरिया, यहां माल रोड से तकरीबन आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह शाम के सन्नाटे की तो बात छोड़िए, दिन में भी कोई जाने की यहां हिम्मत नहीं जुटा पाता। यदि हिम्मत करके कोई यहां जाता भी है तो इस बंगले के अंदर पहुंचकर उसके पसीने छूट जाते हैं।
सुनने और पढ़ने में भले ही आश्चर्य लगे, लेकिन यह हकीकत है कि यह सैकड़ों वर्ष पुराना बंगला है, जो अब एक खंडहर में तब्दील हो चुका है। यहां कई बार कुछ पैरानाॅर्मल गतिविधियों के होने की बात भी सामने आई है। शाम का सन्नाटा तो दूर, दिन में भी इस भूत बंगले को देखकर डर लगता है। यह बंगला देश के दस भूत बंगलों में शुमार है। मेरठ प्रशासन ने इस बंगले के अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन प्रशासन से अनुमति लेकर इस स्थान को देखा जा सकता है
मेरठ छावनी से माल रोड पर करीब कुछ दूरी पर मौजूद एक खंडहर, जिसे अब लोग भूत बंगले के नाम से ज्यादा जानते हैं। आजादी से पहले तक इस बंगले में सब एरिया का मुख्यालय था। लेकिन उसके बाद सब एरिया मुख्यालय सरधना रोड पर चला गया और धीरे-धीरे ये बंगला खंडहर में तब्दील होता गया। 70 साल बाद आज यह बंगला ‘भूत बंगला’ के नाम से ही पहचाना जाने लगा है।
