टी 20 विश्व कप में तीसरी बार जीत के जश्न में डूबा शहर
– विभिन्न सोसायटी और मार्केट, क्लब व रेस्टोरेंट में स्क्रीन से चिपके दिखे खेल प्रेमी
Loktantranews: भारतीय क्रिकेट टीम ने आइसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 19वें ओवर में 96 रन से हराकर ऐतिहासिक तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। यह जीत टीम इंडिया के लिए कई मायनों में यादगार साबित हुई, क्योंकि वे लगातार दूसरी बार ट्राफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। घरेलू धरती पर पहली बार यह उपलब्धि हासिल की तो दर्शकों का जोश भी हाइ दिखा। जीत की आतिशबाजी से आसमान में दिखाई दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत के हाथ जीत पर पूरा शहर जीत के जश्न में डूब गया। शाम होते ही सड़कें नीले रंग से रंग गईं। लोग तिरंगे लहराते हुए, ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर निकल आए। बाजारों और सोसाइटीज में पटाखे फूटने लगे, मिठाइयां बांटी गईं और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। युवा क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के बाहर स्क्रीन पर मैच देखकर उछल पड़े और जीत के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई इलाकों में विशेष आयोजन हुए। पार्कों में ग्रुप डांस और फायर वर्क्स का माहौल रहा। लोकल क्रिकेट क्लबों ने भी जश्न मनाया गया। लोग कह रहे थे कि 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में पहली जीत, 2024 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में दूसरी और अब 2026 में सूर्यकुमार के साथ तीसरी बार क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय लिखा।
मैच के बहाने किया डिनर:
कई परिवारों ने घरों पर विशेष डिनर का आयोजन किया और बच्चों को क्रिकेट से जुड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।यह जीत न केवल क्रिकेट का बल्कि पूरे देश की एकजुटता का प्रतीक बनी। ग्रेटर नोएडा के निवासी गर्व से कह रहे हैं टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया।
—
डेल्टा सेक्टर में ओपन स्क्रीन लगाई:
डेल्टा एक सेक्टर में आदित्य स्पोर्ट्स एवं बीयौर्स स्पोर्ट्स ने मार्केट में स्क्रीन लगा कर मैच देखने की व्यवस्था की। इसमें हीरा सिंह बिष्ठ, सुशील शर्मा , पुनीत भाटी, दिनेश चौहान, शक्तिवेश सिंह, संजीव शर्मा सहित लगभग 50 सदस्य ने इसमें सहयोग किया भारतीय टीम के जीत के गवाह बने।
—-
रक्षा एडेला सोसायटी के लोगों ने एकजुट होकर बड़ी स्क्रीन पर देखा फाइनल मुकाबला:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटी में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा एडेला सोसायटी में सोसायटी के लोगों ने एकजुट होकर बड़े उत्साह के मैच का आनंद लिया। जैसे ही मैच की शुरुआत हुई लोगों की धड़कने तेज हो गई। न्यूजीलैंड की टीम ने टांस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया तो सोसायटी के लोगाें की धड़कने तेज हो गई। शाम होते ही बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों का जुटना शुरू हो गया। क्रिकेट प्रमियों में सोसायटी के बच्चों के साथ बुजुर्ग भी बड़ी तादाद में शामिल हुए। सोसायटी के लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जयकारों के साथ रोमांचक क्रिकेट का आनंद ले रहे थे। सोसायटी के लोगों ने फाइनल मुकाबला देखने के लिए सोसायटी के पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाने के लिए स्वप्निल श्रीवास्तव, आदित्य, पंकज चौधरी समेत एओए की टीम ने योगदान दिया। इसी तरह से एटीएस प्रिंस्टन सोसायटी में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने भारतीय टीम के जीत का जश्न मनाया।
—
पी थ्री सेक्टर से समीप स्थित यदवान होटल के हाल में आयोजित एक होली मिलन कार्यक्रम में भी क्रिकेट का रंग लोगों के ऊपर दिखा। विश्व कप का यह फाइनल मुकाबला देखने के लिए होली मिलन में शामिल लोग भी एक दूसरे को होली के साथ भारत के तीसरी बार ट्राफी जीतने की बधाई देते नजर आये।