लोकल से ग्लोबल का संगम, ODOP और MSME की ताकत दिखाएगा यूपीआईटीएस

Loktantranews: ग्रेटर नोएडा में लोकल से ग्लोबल का संगम, ODOP और MSME की ताकत दिखाएगा यूपीआईटीएस 2026*

*ग्रेटर नोएडा।* उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो (यूपीआईटीएस 2026) में इस बार प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले MSME और ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) पर विशेष फोकस रहेगा।आयोजकों के अनुसार इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के हॉल नंबर 9 और 10 पूरी तरह से ODOP उत्पादों, नए उद्यमियों और MSME सेक्टर को समर्पित होंगे। यहां प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक और प्रसिद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी, जहां बुनकर, शिल्पकार और छोटे उद्यमी सीधे अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों से मिल सकेंगे।वहीं हॉल 11 और 12 में कृषि, डेयरी विकास, फूड प्रोसेसिंग, आयुष और GI टैग वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह मंच ग्रामीण उद्यमिता और पारंपरिक उद्योगों को ग्लोबल बाजार से जोड़ेगा।इस पहल से स्थानीय ब्रांड्स को नई पहचान और निर्यात के अवसर मिलेंगे। ‘लोकल टू ग्लोबल’ की थीम पर आधारित यह ट्रेड शो यूपी के छोटे उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस मेले में 600 से अधिक विदेशी खरीदारों के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *