देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो 3 दिन से क्रू की कमी से जूझ रही है। आज मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू एयरपोर्ट पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
दरसल, DGCA ने क्रू मेंबर्स को पर्याप्त आराम देने को कहा है। इससे एयरलाइन कंपनियों पर क्रू मेंबरों की कमी हो गई है।अब 7 दिन काम के बाद 48 घंटे का लगातार रेस्ट देना होगा। नाइट शिफ्ट रात 12 से सुबह 6 तक होगी। नाइट में पायलट सिर्फ 2 लैंडिंग करेंगे। लगातार 2 रात से ज्यादा ड्यूटी नहीं करेंगे। लंबी उड़ान के बाद 24 घंटे का रेस्ट लेंगे। नए नियमों के चलते अब एयरलाइन कंपनियों को और ज्यादा क्रू की भर्तियां करनी होंगी।