Loktantranews: सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम को एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 19:11 बजे अशोक नगर, दिल्ली से नोएडा की तरफ मेट्रो स्टेशन सेक्टर 15 के नीचे रोड पर गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर जाकर देखा कि आग कार में लगी थी, जिससे फायर सर्विस यूनिट द्वारा पूर्णरूप से बुझाया गया। अग्निकांड में कोई जनहानी नहीं है।