Loktantranews: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। देर रात से छाए कोहरे ने विजिबिलिटी को बेहद कम कर दिया, जिससे सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर डासना उतार के पास एक मालवाहक टेंपो को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। टक्कर करने वाला वाहन फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ देर प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।