Loktantranews: सोमवार सुबह राजधानी में घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया था। इसे बदलकर अब रेड अलर्ट कर दिया गया है। सुबह आठ बजे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और सफदरजंग में सुबह दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। कोहरे के कारण विमान व ट्रेन परिचालन बाधित हुआ है। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर एप के अनुसार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 402 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। आनंद विहार (455) और विवेक विहार (456) सबसे अधिक प्रदूषित रहा। कोहरे के कारण दिल्ली आने 70 ट्रेनें दो से l5 घंटे के विलंब से चल रही हैं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनेंः-नई दिल्ली-बरौनी हमसफर विशेष-14.05 घंटेनई दिल्ली-कानपुर श्रम शक्ति एक्सप्रेस-11.05 घंटेनई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस-सवा चार घंटेनई दिल्ली-अमृतसर शान ए पंजाब एक्सप्रेस-सवा पांच घंटेनई दिल्ली-सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस-पौने पांच घंटेनई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष-पांच घंटेआनंद विहाट टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत-6.05 घंटेनई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस-तीन घंटेनई दिल्ली-फिरोजपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस-दो घंटेआनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस-डेढ़ घंटे