स्टंटबाजी के बाद 6 आरोपी पहुंचे हवालात

Loktantranews: सोशल मीडिया पर वायरल हुए सड़क पर स्टंटबाजी के वीडियो के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो थाना खेड़की दौला क्षेत्र के सेक्टर-85 रोड का है, जिसमें कुछ युवक चलती कार की छत पर चढ़कर खतरनाक स्टंट और हुड़दंग करते दिखाई दे रहे थे। इससे न केवल उनकी जान खतरे में थी, बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। वीडियो सामने आने के बाद बीती 12 जनवरी को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।मामले में कार्रवाई करते हुए खेड़की दौला थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों में जिला भिवानी के गांव अलखपुरा निवासी शौकीन, मनीष, लोकेश, सुभाष, विकाश तथा हिसार निवासी सलीम शामिल हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली के वजीरपुर से पार्टी कर लौट रहे थे और इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *