आनंदा डेयरी पर आईटी की raids

Loktantranews:हापुड़ और बुलंदशहर में आज आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई। हापुड़ के पिलखुवा स्थित आनंदा डेयरी पर 17 वाहनों में पहुंची लगभग 40 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम ने छापेमारी शुरू की। डेयरी का मुख्य गेट बंद कर अंदर गहन जांच की जा रही है। इसी तरह बुलंदशहर के स्याना नगर में आनंदा डेयरी प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम ने सुबह सात बजे छापा मारा। दिल्ली और उत्तर प्रदेश नंबर की 9-10 गाड़ियों से पहुंची टीम ने प्लांट का गेट सील कर दिया।टीम ने डेयरी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के मोबाइल जब्त कर लिए। फाइलें, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। जांच के दौरान किसी को अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह छापेमारी आयकर चोरी या वित्तीय अनियमितताओं की जांच के संदर्भ में मानी जा रही है। आनंदा डेयरी ग्रुप के इन प्लांट्स पर पहले भी गुणवत्ता और अन्य मुद्दों पर कार्रवाई हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *