इस गणतंत्र दिखेगा अद्भुत शौर्य और साहस


Loktantranews: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शौर्य व शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस बार परेड में लद्दाख के डबल-हंप (दो कूबड़ वाले) बैक्ट्रियन ऊंट पहली बार शामिल किए गए हैं, जो भारतीय सेना के पशु दस्ते का हिस्सा हैं और अत्यंत ठंड व दुर्गम इलाकों में सेना के लिए रसद और गश्त में अहम भूमिका निभाते हैं। ये ऊंट अपनी सहनशक्ति के लिए जाने जाते हैं, जो -40 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सह सकते हैं और कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की भौगोलिक विविधता और सेना की ताकत का प्रदर्शन करेंगे।इस बार पहली बार डाक स्कायड दस्ता भी दिखाई देगा। और मोटरसाइकिल पर सवार जवान परेड में हैरत अंगेज कारनामे दिखाएंगे जिसे देखकर आप दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जाऐंगे।

joka casino login