– एसआइआर के बाद से जारी अंतिम मतदाता सूची ने बदला सियासी समीकरण
– नोएडा में कुल मतदाता 587195, दादरी में 605204, दोनों में 18 हजार मतदाताओं का अंतर
Loktantranews: विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया है। एसआइआर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची में 3.60 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इससे अब जिले 15,05,082 मतदाता रह गए हैं।सबसे अधिक नोएडा विधानसभा में 183887 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इससे पहले जब छह जनवरी को विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान आलेख्य प्रकाशन के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्र से करीब 4.67 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए थे, लेकिन दावे व आपत्ति दर्ज कराने के बाद 86,880 मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए थे। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 3.60 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जिसमें नोएडा के सबसे अधिक 183887 मतदाता शामिल हैं। दूसरे नंबर पर दादरी के 121628 और जेवर के 55080 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें घबराने की जरूरत हैं। वह फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे।
दरअसल, एसआइआर से पूर्व जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (नोएडा, दादरी और जेवर) में कुल 18,65,673 लाख मतदाता सूची में दर्ज थे, जो अब घटकर 15,05,082 रह गए हैं। अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 8,23,304 पुरुष, 6,81,728 महिला और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता रह गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें सूची सौंपी। आम नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित मतदेय स्थलों पर जाकर आगामी एक सप्ताह तक सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
विधानसभावार मतदाता :विधानसभा का नाम : कुल मतदाता- पुरूष मतदाता- महिला मतदाता- ट्रांसजेंडर
61-नोएडा विधानसभा : 5,87,195-3,24,477- 2,62,708 -1062-दादरी विधानसभा : 6,05,204- 3,28,244 – 2,76,926 – 34
63-जेवर विधानसभा : 3,12,683 – 1,70,583 – 1,42,094 – 06
आलेख्य प्रकाशन के समय थे कुल 14,18,202 मतदाता:6 जनवरी 2026 को आलेख्य (ड्राफ्ट) प्रकाशन के समय जिले में कुल 14,18,202 मतदाता थे। आलेख्य प्रकाशन के दौरान 4.67 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे लेकिन दावे व आपत्ति दर्ज कराने के बाद 86,880 मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए। शुक्रवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद तीनों विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 15,05,082 हो गई है।
तीनों विधानसभा में कुल 743 मतदान केंद्र व 2024 मतदेय स्थल :जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल 743 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नोएडा विधानसभा में 233, दादरी में 303 और जेवर में 207 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसी प्रकार कुल 2024 मतदेय स्थल हैं, जिनमें नोएडा में 811, दादरी में 794 और जेवर में 419 मतदेय स्थल शामिल हैं।एसआइआर प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम सूची तैयार प्रकाशित कर दी गई। सभी राजनैतिक पार्टियों के साथ बैठक कर उन्हें भी इसकी प्रति सौंप दी गई है। मतदाता निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर अपना नाम जांच सकते हैं। नए पात्र मतदाता के लिए फार्म -6 के माध्यम से नाम जुड़वाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।- अतुल कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर।
———-