नोएडा : मंगलवार शाम को हुई तेज वर्षा ने ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी। तेज वर्षा के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूरजपुर कस्बा, तिलपता-दादरी मुख्य मार्ग, जिला न्यायालय रोड, दादरी रेलवे रोड, जीटी रोड, एच्छर गांव और एक्सपो मार्ट अंडरपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर भरे पानी के कारण वाहन खराब हो गए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या और गहरा गया। गंतव्य की ओर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। खासकर एक्सपो मार्ट अंडरपास में पानी भरने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कत हुई। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई, जिसने पैदल यात्रियों के लिए भी आवागमन को चुनौतीपूर्ण बना दिया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस कर्मियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में यातायात को सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत की और कुछ ही घंटों में हालात को सामान्य कर आवागमन को सुचारू कराया, तब लोगों को राहत मिली।ट्रैफिक कर्मियों ने मुश्तैदी से संभाली व्यवस्था, आवागमन कराया सुचारू
नोएडा : मंगलवार शाम को हुई तेज वर्षा ने ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी। तेज वर्षा के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूरजपुर कस्बा, तिलपता-दादरी मुख्य मार्ग, जिला न्यायालय रोड, दादरी रेलवे रोड, जीटी रोड, एच्छर गांव और एक्सपो मार्ट अंडरपास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई स्थानों पर भरे पानी के कारण वाहन खराब हो गए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या और गहरा गया। गंतव्य की ओर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। खासकर एक्सपो मार्ट अंडरपास में पानी भरने से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कत हुई। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई, जिसने पैदल यात्रियों के लिए भी आवागमन को चुनौतीपूर्ण बना दिया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस कर्मियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में यातायात को सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्कत की और कुछ ही घंटों में हालात को सामान्य कर आवागमन को सुचारू कराया, तब लोगों को राहत मिली।