एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर कहा वायुसेना को कियाऑपरेशन सिंदूर पर गर्व

Ghaziabad : भारतीय वायु सेना के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर हिंडन एयर बेस, Ghaziabad में आयोजित समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायुसेना के जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के साहसिक और सटीक हमलों ने आक्रामक वायु कार्रवाई को राष्ट्रीय चेतना में उसका उचित स्थान दिलाया है।एयर चीफ मार्शल ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में हमारे प्रदर्शन ने हमें गर्व से भर दिया है। हमने दुनिया को दिखा दिया कि कुछ ही दिनों में वायु शक्ति का प्रभावी उपयोग कर सैन्य परिणामों को कैसे आकार दिया जा सकता है।” उन्होंने समर्पण, नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास को इस उपलब्धि का आधार बताया। ऑपरेशन सिंदूर ने वायुसेना की सामरिक क्षमता और तत्परता को वैश्विक स्तर पर साबित किया।उन्होंने आगे कहा कि भारत की मजबूत वायु रक्षा संरचना और लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों के आक्रामक उपयोग ने दुश्मन की संचालन क्षमता को सीमित कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस अवसर पर वायुसेना के जवानों ने परेड और हवाई प्रदर्शन के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, जो दर्शकों के लिए गर्व का क्षण रहा।यह समारोह वायुसेना की शक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।