अब बिना कैंसिलेशन यात्रा तिथि में बदलाव करा सकेंगे रेल यात्री

नोएडा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ऑनलाइन बुक टिकटों पर भी यात्रा तिथि बदलने की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल यह सुविधा केवल काउंटर से लिए गए टिकटों तक सीमित है, लेकिन रेलवे की एक टीम ने इस पर अध्ययन शुरू कर दिया है और यदि इसे न्यायसंगत पाया गया तो नई व्यवस्था जनवरी 2026 से लागू की जा सकती है।कन्फर्म टिकट की नहीं होगी गारंटीरेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मौजूदा व्यवस्था को यात्री हित के अनुरूप नहीं माना है और इस नियम को न्यायसंगत बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित प्रणाली में यात्रियों को ऑनलाइन टिकट की यात्रा तिथि आगे-पीछे करने का विकल्प मिलेगा, पर यह पूरी तरह सीट की उपलब्धता पर निर्भर होगा। यदि चुनी गई नई तारीख पर टिकट की कीमत अधिक होगी तो यात्रियों को अंतर राशि अतिरिक्त चुकानी पड़ेगी।नई तिथि पर कन्फर्म सीट मिलने की गारंटी नहीं होगी। सीट उपलब्ध होने पर ही टिकट कन्फर्म माना जाएगा। वहीं शुल्क कटौती के मामले में संभव है कि ऑनलाइन टिकट पर भी मौजूदा काउंटर टिकट नियम ही प्रभावी रखा जाए। वर्तमान काउंटर नियमों के अनुसार कन्फर्म, आरएसी और वेटिंग टिकटों की यात्रा तिथि आगे या पीछे करवाई जा सकती है, बशर्ते नई तिथि पर वही श्रेणी या उससे ऊपर की श्रेणी में सीट उपलब्ध हो। नीचे की श्रेणी में तिथि अग्रसारित नहीं की जा सक

ती।