Loktantranews: अपने बेटे और तीन बच्चियों की हत्या करने वाली साइको किलर पूनम का पानीपत में राजपाश होने के बाद अब पति नवीन ने भी उस पर बरोदा थाना में हत्या का केस दर्ज करा दिया। नवीन ने खुद थाना पहुंचकर शिकायत दी। पानीपत में पूनम ने गिरफ्तार होने के बाद जो राज खोला उसके आधार पर ही नवीन ने उसके घर में बेटे शुभम व भांजी इशिका की हत्या को लेकर अलग से केस दर्ज कराया। अब पुलिस पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर सकती है। इशिका की मां और नवीन की बहन पिंकी ने कहा कि वे भी मजबूती से पैरवी करेंगे।गांव भावड़ के आत्माराम के छोटे भाई पाल सिंह सोनीपत में रहते हैं। पाल सिंह का परिवार पानीपत के नौल्था में शादी में गया था। वहां पर आत्माराम के बेटे नवीन की पत्नी पूनम भी गई थी। पूनम ने वहां पर पाल सिंह पौत्री विधि को पानी के टब में डूबो कर मार डाला। इस पर पाल सिंह ने केस दर्ज कराया। इसके बाद भेद खुला की पूनम ने 12 जनवरी 2023 को अपने घर भावड़ में अपने बेटे शुभम व गांव गंगाना से आई 10 वर्ष की भांजी को भी पानी स्टोरेज के टैंक में डूबो कर मारा था। अगस्त 2025 में पूनम सिवाह में अपने मायके गई और वहां पर भतीजी जिया का भी पानी में डूबो कर जान ली। अब पति नवीन भी पत्नी पर अलग से कार्रवाई के लिए आगे आए। उन्होंने बरोदा थाना में पहुंचकर पूनम पर हत्या का केस दर्ज कराया।