तीरंदाजी के लिए दिव्यांग खिलाड़ी जमकर बहा रहे पसीना

Sports टॉप स्टोरी न्यूज़

Loktantranews noida: दिल्ली में अगले माह होने वाली राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित दिव्यांग खिलाड़ी तीरंदाजी की अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन खिलाड़ियों की कोशिश है कि वह अपनी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक अपनी झोली में डालने में सफल होंगे। उनके सपने को कोच राहुल वर्मा व अनुराग साकार करने में जुटे हुए हैं। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में संचालित तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी पूजा, अंजु, आशिफ, तनिष्का, लक्ष्य अभ्यास में जुटे हुए हैं।

सभी खिलाड़ी तीन मार्च से दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए खिलाड़ी रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन तीनों इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। इन खिलाड़ियों के कोच राहुल वर्मा बताते हैं कि नोएडा स्टेडियम में अभ्यास करने वाले तीरंदाजी के खिलाड़ी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। यहां बालम सिंह जैसे कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आसिफ, अंजू, तनिष्का और लक्ष्य पिछले साल दिसंबर में पंजाब के पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता में भी भागीदारी कर चुके हैं। अंजू और तनिष्का ने स्वर्ण, आसिफ और लक्ष्य ने रजत पदक अपने नाम किया था। प्रतियोगिता में अंजू ने चौथा और तनिष्का ने पांचवां रैंक हासिल किया था। जिसके बाद इन लोगों को पैरा ओलंपिक के लिए ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया गया। अब एक बार फिर सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर तैयारी में जुटे हुए हैं।—- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करूंगी। इसके लिए रोज तीन से चार घंटे स्टेडियम में अभ्यास कर रही हूं। उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करूंगी।- पूजा, तीरंदाजी खिलाड़ी।- रैंकिंग प्रतियोगिता के बाद अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बारी है। जिसके लिए आम दिनों के अपेक्षा अभ्यास का समय करीब एक से डेढ़ घंटे बढ़ा दिया है। यहां पदक लेकर ही लौटूंगी।- अंजू, तीरंदाजी खिलाड़ी।- खिलाड़ियों ने रैंकिंग प्रतियोगिता के दौरान बढि़या प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर अभ्यास का समय भी बढ़ाया है। कोशिश है कि खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतकर लौंटे।- राहुल वर्मा, तीरंदाजी प्रशिक्षक, नोएडा स्टेडियम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *